फोटो गैलरी

Hindi Newsयोगी आदित्यनाथ होंगे प्रदेश के 31वें मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ होंगे प्रदेश के 31वें मुख्यमंत्री

काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश के सीएम का ताज योगी आदित्यनाथ के सिर बंधना तय हो गया। योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह है। अजय सिंह का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में...

योगी आदित्यनाथ होंगे प्रदेश के 31वें मुख्यमंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 18 Mar 2017 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश के सीएम का ताज योगी आदित्यनाथ के सिर बंधना तय हो गया। योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह है। अजय सिंह का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में हुआ था। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी किया। वह गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत हैं। आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महंत अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। वह हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं, जो हिन्दू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है। योगी आदित्यनाथ 1998 से लगातार गोरखपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2014 में वह पांचवी बार योगी सांसद बने।

योगी ऐसे राजनीति में आए

उनके गुरु अवैद्यनाथ ने 1998 में राजनीति से संन्यास लिया और योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। यहीं से योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक पारी शुरू हुई। 1998 में गोरखपुर से 12वीं लोकसभा का चुनाव जीतकर योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे तो वह सबसे कम उम्र के सांसद थे। वीरबहादुर सिंह के बाद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से जुड़े दूसरे व्यक्ति है जो सीएम बनेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें