फोटो गैलरी

Hindi Newsसद्भभावना रैली के साथ गोंडा महोत्सव का रंगारंग आगाज

सद्भभावना रैली के साथ गोंडा महोत्सव का रंगारंग आगाज

सर्दी की सिहरन के बीच रविवार को यहां पांच दिवसीय गोंडा महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। पांच किलोमीटर से अधिक लम्बी सद्भभावना रैली गांधी पार्क से निकल कर शहर की गश्त करते हुए महोत्सव स्थल पर पहुंची। रैली...

सद्भभावना रैली के साथ गोंडा महोत्सव का रंगारंग आगाज
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 11 Dec 2016 02:55 PM
ऐप पर पढ़ें

सर्दी की सिहरन के बीच रविवार को यहां पांच दिवसीय गोंडा महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। पांच किलोमीटर से अधिक लम्बी सद्भभावना रैली गांधी पार्क से निकल कर शहर की गश्त करते हुए महोत्सव स्थल पर पहुंची। रैली को डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी सुधीर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

वंदेमातरम् और जय हिंद के नारों के साथ कई स्कूलों के बच्चों ने ‘मेरा गोंडा मेरी शान के जयकारे लगाते हुए महोत्सव में रंग भरे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज की बहनों के साथ गायत्री परिवार की महिलाओं की कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी। रैली में एकता को दर्शाती झांकियों के अलावा स्काउट गाइड के छात्र भी मौजूद रहे। रैली के दौरान हिन्दू-मुस्लिम एकता का संदेश देते गीतों की गूंज ने शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को और चमकदार कर किया।

रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजे महोत्सव स्थल शहीद ए आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में पहुंचते ही रैली का जोरदार स्वागत किया गया।

पांच दिनों तक कार्यक्रमों की धूम

गोंडा महोत्सव में रविवार से पांच दिनों तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। महोत्सव के अनौपचारिक शुभारंभ से पूर्व गोंडा गौरव गीत ने सबको भाव विभोर कर दिया।

कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन सूबे के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने गोंडा महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गोंडा महोत्सव जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोंडा के लिए सभी विभागों को सहभागिता के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें