फोटो गैलरी

Hindi Newsनौरोजपुर बघेड़ी जंगल में लगी भीषण आग

नौरोजपुर बघेड़ी जंगल में लगी भीषण आग

रूदौली तहसील क्षेत्र के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। बुधवार की शाम गनेशपुर जंगल में आग लगने के बाद शुक्रवार की दोपहर नौरोजपुर जंगल में भीषण आग लग गई। इसमें सैकड़ों जंगली पेड़-पौधे झुलस गए।...

नौरोजपुर बघेड़ी जंगल में लगी भीषण आग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

रूदौली तहसील क्षेत्र के जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। बुधवार की शाम गनेशपुर जंगल में आग लगने के बाद शुक्रवार की दोपहर नौरोजपुर जंगल में भीषण आग लग गई। इसमें सैकड़ों जंगली पेड़-पौधे झुलस गए। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

मवई थाना क्षेत्र के नौरोजपुर बघेड़ी जंगल में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में हजारों पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। वनकर्मियों सहित सैकड़ों ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता उससे पहले लगभग बीस बीघा जंगल में लगे सैकड़ों की संख्या में पौधे आग की चपेट में आकर झुलस गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें