फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे 450 सदस्य

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे 450 सदस्य

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयभारतीय जनता पार्टी की एक व दो मई को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 450 सदस्य हिस्सा लेंगे। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के साथ केन्द्र व प्रदेश...

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे 450 सदस्य
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयभारतीय जनता पार्टी की एक व दो मई को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 450 सदस्य हिस्सा लेंगे। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के साथ केन्द्र व प्रदेश मंत्री मण्डल के सभी सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, राष्ट्रीय सह (संगठन) मंत्री शिव प्रकाश, सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी व राष्ट्रीय मोर्चे के संयोजक तथा विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने बताया कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति साइन्टिफिक कन्वेन्शन सेंटर, लखनऊ में होगी। एक मई को सुबह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यसमिति का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करेंगे। दो मई की शाम द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का समापन भाषण होगा। बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पास किया जाएगा और जनता एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा की विशाल जीत पर धन्यवाद दिया जाएगा। चुनाव के बाद यह पहली कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें