फोटो गैलरी

Hindi Newsवाहनों की चेकिंग कर 15 लाख जुर्माना वसूला

वाहनों की चेकिंग कर 15 लाख जुर्माना वसूला

डीजीपी जावीद अहमद के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस से 15.24 लाख रुपये जुर्माना भी वसला।शुक्रवार को शाम...

वाहनों की चेकिंग कर 15 लाख जुर्माना वसूला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 14 Jan 2017 09:34 PM
ऐप पर पढ़ें

डीजीपी जावीद अहमद के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस से 15.24 लाख रुपये जुर्माना भी वसला।

शुक्रवार को शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे के बीच प्रदेश भर में चला गए इस अभियान के दौरान तीन सवारी चल रहे 12552 दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। काले शीशे व काली फिल्म लगे 1952 चार पहिया वाहनों, अनधिकृत रूप से हूटर या लाल-नीनी बत्ती लगे 349 चार पहिया वाहनों, बिना हेलमेट के दो पहिया तथा बिना सीट बेल्ट के 5709 चार पहिया वाहनों को भी पकड़ा गया। इसके अलावा 795 वाहन बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट के पाए गए। पुलिस ने अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 9228 वाहनों का चालान किया और 35 वाहन सीज भी किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें