फोटो गैलरी

Hindi Newsखूंटी से सेन्हा आयी किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, केस

खूंटी से सेन्हा आयी किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, केस

सेन्हा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि खूंटी से शादी समारोह में आई थी। वह शाम 7:30 बजे शौच करने शौचालय गई थी। शौचालय में...

खूंटी से सेन्हा आयी किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, केस
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 12 May 2017 12:55 AM
ऐप पर पढ़ें

सेन्हा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि खूंटी से शादी समारोह में आई थी। वह शाम 7:30 बजे शौच करने शौचालय गई थी। शौचालय में अन्दर से कड़ी नहीं थी। इसी बीच पेनसो (गुमला) का रहने वाला असगर अंसारी शौचालय में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। बच्ची उसकी पकड़ से निकल भागी और शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। तबतक आरोपी भाग निकला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें