ब्यूटी टिप्स: मेरे बाल झड़ते हैं उपाय बताएं
मेरी उम्र 21 साल है। इन दिनों मेरे बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं। मैं बहुत परेशान हूं। इससे राहत के लिए कृपया कोई उपाय बताएं। जूही, साकेत बदलते मौसम के कारण आमतौर पर सभी लोगों को इस परेशानी का सामना...
मेरी उम्र 21 साल है। इन दिनों मेरे बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं। मैं बहुत परेशान हूं। इससे राहत के लिए कृपया कोई उपाय बताएं।
जूही, साकेत
बदलते मौसम के कारण आमतौर पर सभी लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। बालों की सही देखभाल के लिए नीम, पुदीना, रीठा, आंवला और शिकाकाई को पानी में रात-भर भिगो दें। सुबह उठ कर इस पानी को पकाएं और जब ये पक कर आधा रह जाए, तब इसमें एलोवेरा जैल, केला या संभव हो तो अंडा मिलाएं और बालों में हेयर पैक की तरह लगाएं। कुछ घंटे बाद बालों को सादे पानी से धो लें। इस पैक में शामिल रीठा, आंवला और शिकाकाई से बालों का झड़ना रुकेगा और बालों का विकास भी तेजी से होगा। अंडे में मौजूद प्रोटीन से बालों को पोषण मिलेगा, साथ ही बाल प्राकृतिक रूप से कंडीशन होंगे। एलोवेरा जैल सिर की खुश्की को दूर करेगा, नीम व पुदीना बालों को संक्रमण से बचाएंगे और केले से आपके बालों को पोषण मिलेगा।
मेरे चेहरे का रंग दो किस्म का है। कहीं साफ है तो कहीं काला। सनस्क्रीन से कोई लाभ नहीं हुआ। कृपया कुछ उपाय बताएं, जिससे रंग एकसार हो जाए।
माधुरी, प्रीत विहार
अस्थाई तौर पर अपना रंग एक समान करने के लिए आप मेकअप के तौर पर कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा घर पर कच्चे पपीते के टुकड़े को लेकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। कच्चे पपीते में पैपीन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो रंग को साफ करता है