फोटो गैलरी

Hindi Newsकाशीपुर में निरंकारियों ने की रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई

काशीपुर में निरंकारियों ने की रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई

निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने बाबा हरदेव सिंह के 63वें जन्मदिन पर रेलवे स्टेशन में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को निरंकारी बाबा का संदेश भी दिया गया। गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे से...

काशीपुर में निरंकारियों ने की रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Feb 2017 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने बाबा हरदेव सिंह के 63वें जन्मदिन पर रेलवे स्टेशन में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को निरंकारी बाबा का संदेश भी दिया गया। गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक निरंकारी सेवा दल के भाई-बहनों ने एकजुट होकर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान अन्य लोगों में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता पैदा की गई। रेलवे अधीक्षक रामसुख, स्टेशन मास्टर महेंद्र सिंह, बाल गोविंद मिस्त्री, मदन पाल ने निरंकारी मिशन के कार्यों की सराहना की।

फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि निरंकारी बाबा ने कहा था कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक हैं। सफाई अभियान में काशीपुर के साथ ही गढ़ीनेगी, थोनपुरी, गांधीनगर, हरिनगर, ढकिया, हेमपुर, गोपीपुरा आदि स्थानों से आए निरंकारी संतों प्रतिभाग किया। निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा ने बताया कि हर वर्ष 23 फरवरी को निरंकारी मिशन सफाई अभियान चलाता है। इसे देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2015 से संत निरंकारी मिशन एवं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को सफाई अभियान का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। इस मौके पर इंद्रजीत सचदेवा, प्रवीण अरोरा, विनोद चड्ढा, सोनू जैन आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें