फोटो गैलरी

Hindi Newsबालक से कुकर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

बालक से कुकर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

नौ वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को दोराहा से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि 13 फरवरी की...

बालक से कुकर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Feb 2017 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नौ वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को दोराहा से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि 13 फरवरी की शाम ग्राम चकरपुर पांडे अस्पताल के पास रहने वाले नौ वर्षीय बच्चे को ग्राम भौना इस्लामनगर निवासी तरनदीप उर्फ सोना पुत्र सतनाम सिंह बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि तरनदीप ने बच्चे से कुकर्म किया। बच्चे ने अपने माता पिता को आपबीती बताई। इस पर पीड़ित के पिता ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी थी। पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही थी। सोमवार को आरोपी को दोराहा बस अड्डे से पकड़ लिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें