फोटो गैलरी

Hindi Newsबाजपुर में व्यापार मंडल कार्यकारिणी का विस्तारण

बाजपुर में व्यापार मंडल कार्यकारिणी का विस्तारण

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों के हितों पर चर्चा हुई। साथ ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया। शुक्रवार को...

बाजपुर में व्यापार मंडल कार्यकारिणी का विस्तारण
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Feb 2017 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों के हितों पर चर्चा हुई। साथ ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया। शुक्रवार को काशीपुर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों के सामने कई समस्याएं हैं। इनका समाधान हम सभी को मिलजुल कर करना है। इसी के साथ जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जयराम सिंघल और राकेश कोछड़ को जिला उपाध्यक्ष, संजीव गोयल, इंद्रजीत सिंह सोनू, सीपी मित्तल को जिला सचिव, मनदीप सिंघल अजय गर्ग, मनीष सिंघल को जिला संगठन मंत्री और वीरेंद्र सिंघल को जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी के नये पदाधिकारियों के मनोनयन पर नगर इकाइ अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह रिम्पी ने सभी को बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें