फोटो गैलरी

Hindi Newsतमंचे दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म

तमंचे दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में गुरुवार की देर शाम तमंचे की नोक पर युवक ने घर में घुसकर जबरन महिला को दुष्कर्म का शिकार बना डाला। शोर-शराबा मचाने पर युवक असलहा लहराता हुआ भाग खड़ा हुआ। पीड़तिा की...

तमंचे दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Apr 2017 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में गुरुवार की देर शाम तमंचे की नोक पर युवक ने घर में घुसकर जबरन महिला को दुष्कर्म का शिकार बना डाला। शोर-शराबा मचाने पर युवक असलहा लहराता हुआ भाग खड़ा हुआ। पीड़तिा की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला के बयान दर्ज करने के बाद उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। दुष्कर्म की घटना से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है।

शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला गुरुवार की शाम घर पर अकेली थी और परिजन किसी काम से बाहर गए थे। तभी असलहे से लैस युवक वहां आ धमका और जबरन तमंचे की नोक पर उसे दुष्कर्म का शिकार बना डाला। महिला के शोर-शराबा मचाने पर युवक असलहा लहराता हुआ जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग खड़ा हुआ। परिजनों के घर पहुंचने पर महिला ने सारी दास्तां बताई। तब परिजनों ने पीड़तिा के साथ कोतवाली पहुंच घटना की नामजद तहरीर कोतवाली में सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जयहिन्द के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़तिा के बयान दर्ज करने के बाद उसे डॉक्टरी परीक्षण को जिला अस्पताल भेजा है। तमंचे की नोक पर महिला से दुष्कर्म की घटना से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। उधर कोतवाली प्रभारी पंकज पाण्डेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें