फोटो गैलरी

Hindi Newsअवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

पचदेवरा थाना के ललुआपुर के पास जंगल में लम्बे समय से चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। अवैध असलहा फैक्ट्री किस तरह से संचालित हो रही थी। सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस...

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 07 Nov 2016 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पचदेवरा थाना के ललुआपुर के पास जंगल में लम्बे समय से चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। अवैध असलहा फैक्ट्री किस तरह से संचालित हो रही थी। सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अफसरों ने इसका खुलासा किया। अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

सोमवार को पुलिस लाइन में मीडिया से रूबरू होकर एएसपी पश्चिमी लक्ष्मी निवास मिश्र ने अवैध असलहा फैक्ट्री बरामद होने की घटना से पर्दा हटाते हुए बताया कि पचदेवरा थाना के ललुआपुर के पास जंगल में अवैध असलहा फैक्ट्री चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस बात की जानकारी एसपी राजीव मल्होत्रा को दी गई। इस पर उन्होंने संज्ञान में लेते हुए एएसपी पश्चिमी के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम और पचदेवरा पुलिस को लगाया। इसी बीच छह नवम्बर को एसओ राजेश सिंह को सूचना मिली कि देर रात में जंगल में स्थित अवैध शस्त्र फैक्ट्री में असलहा बनेंगे। इस पर पुलिस टीम ने जंगल में पहुंचकर घेरा बंदी कर ली। जहां पर अवैध असलहा फैक्ट्री का संचालक जगदीश पुत्र बाबूराम निवासी ललुआपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध असलहा फै क्ट्री के उपकरण भी बरामद कर लिया।

शातिर अपराधी है पकड़ा गया आरोपी: पुलिस ने खुलासे में बताया है कि जगदीश एक शातिर अपराधी है। उसके पर पचदेवरा थाना में दो मामले दर्ज हैं। इसके पाली थाना में एक मामले का जगदीश आरोपी है। इसक पहले भी अवैध असलहा फैक्ट्री बनाने के आरोप में जेल जा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद भी अवैध असलहा बनाने का काम शुरू कर दिया था।

आरोपी के कब्जे से इस तरह से हुई बरामदगी: पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री के संचालक के कब्जे से छह देशी बंदूक और तमंचा, अधबनी बंदूक की नाले, असलहा बनाने में काम आने वाली मशीन और लोहा काटने की आरी और अन्य कई असलहा उपकरण बरामद किए गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें