फोटो गैलरी

Hindi Newsजमीन के विवाद में एक को गोली मारी, गम्भीर

जमीन के विवाद में एक को गोली मारी, गम्भीर

गंगा घाट थाना क्षेत्र के श्रीनगर मोहल्ले में रविवार सुबह 6:00 बजे घर के दरवाजे गाय बांधने निकले अवधेश कुमार मिश्रा उर्फ साधु मिश्रा 55 को पहले से घात लगाए चार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। आरोपी...

जमीन के विवाद में एक को गोली मारी, गम्भीर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 22 Jan 2017 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगा घाट थाना क्षेत्र के श्रीनगर मोहल्ले में रविवार सुबह 6:00 बजे घर के दरवाजे गाय बांधने निकले अवधेश कुमार मिश्रा उर्फ साधु मिश्रा 55 को पहले से घात लगाए चार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। जांघ में गोली लगने के कारण साधु मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिजन दौड़े और घटना की जानकारी डायल हंड्रेड को दी मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने आनन फानन घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरु कर दिया है पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें