फोटो गैलरी

Hindi Newsचित्रकूट में बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत

चित्रकूट में बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत

क्रशर से काम कर घर लौट रहे मजदूर को मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डाक्टरों ने उसे...

चित्रकूट में बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

क्रशर से काम कर घर लौट रहे मजदूर को मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना मंगलवार की रात लगभग आठ बजे भरतकूप में हुई। भरतकूप में संजय सिंह की क्रशर में काम करने के बाद मजदूर पहली (25) पुत्र श्रीपाल निवासी नई बस्ती भरतकूप पैदल ही घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार में आए बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की ठोकर लगाने के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा। बाइक सवार भी घटनास्थल पर ही गिर गया। घटना के बाद बाइक सवार ने मौके पर ही बाइक छोड़कर भाग निकला। सड़क से निकल रहे राहगीरों की रात को ही एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें