फोटो गैलरी

Hindi Newsउन्नाव में गोली का बदला गोली से लिया

उन्नाव में गोली का बदला गोली से लिया

लगभग 8 साल पहले स्वंय को मारी गई गोली का बदला आरोपी ने अपने दुश्मन को गोली मारकर ले लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। गोली लगने के बाद गंभीर हालात में पीडि़त युवक को लखनऊ...

उन्नाव में गोली का बदला गोली से लिया
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 16 Nov 2016 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

लगभग 8 साल पहले स्वंय को मारी गई गोली का बदला आरोपी ने अपने दुश्मन को गोली मारकर ले लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। गोली लगने के बाद गंभीर हालात में पीडि़त युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बुधवार को आसीवन थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में एक घर में रामायण चल रही थी। जहां पीडि़त रामकुमार रामायण पढ़ रहा था। तभी मौके पर पहुंचे आरोपी प्रेम कुमार ने रामकुमार के चेहरे को निशाना बनाते हुए गोली दाग दी। गोली रामकुमार के चेहरे पर न लगकर सीधे गले में जा धंसी। गोली लगते ही रामकुमार मौके पर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। जिसे परिजन व गांव वाले स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। डॉक्टरों ने पीडि़त की हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया है। इधर बुधवार को हुए इस गोलीकांड की कहानी लगभग 8 साल पहले तब लिखी गई थी। जब रामकुमार पुत्र पुत्तू ने आरोपी प्रेम कुमार को गोली मारी थी। बताया गया है कि रामकुमार को गोली मारने वाला आरोपी प्रेम कुमार पहले से ही अपराधिक किस्म का है। जिस पर तमाम धाराओं के साथ 302 का मुकदमा भी कायम है। प्रेम कुमार के बारे में यह भी बताया गया है कि उसने कई सालों पहले गांव के निवासी महाबली की लाठी से पीटकर महज इसलिए हत्या कर दी थी कि वह प्रेम कुमार से अपनी पुत्री के साथ बनाए गए नाजायज संबधों का विरोध करता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें