फोटो गैलरी

Hindi Newsकामकाज)फोटो)मंडी शुल्क के विरोध में 9 दिसम्बर को पैदल मार्च

कामकाज)फोटो)मंडी शुल्क के विरोध में 9 दिसम्बर को पैदल मार्च

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (श्याम बिहारी) गुट की बैठक शुक्रवार को आचार्य नगर में हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने जीएसटी में अनाज को कर मुक्त किए जाने से खुशी जताई। बैठक में मौजूद सभी...

कामकाज)फोटो)मंडी शुल्क के विरोध में 9 दिसम्बर को पैदल मार्च
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 04 Nov 2016 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (श्याम बिहारी) गुट की बैठक शुक्रवार को आचार्य नगर में हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा ने जीएसटी में अनाज को कर मुक्त किए जाने से खुशी जताई। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों से कहा कि अब मंडी शुल्क की लड़ाई के लिए व्यापारी सड़क पर उतरेंगे। 9 दिसम्बर को लखनऊ में पांच किमी का पैदल मार्च निकाला जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंडी शुल्क से कारोबारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदेश सरकार कई जिंसों की पैदावार प्रदेश में न होने के बावजूद मंडी शुल्क वसूल रही है। इसकी आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न परिषद के अफसर कर रहे हैं। बिहार, दिल्ली, उत्तराखण्ड किसी पड़ोसी राज्य में मंडी शुल्क नहीं है। मध्यप्रदेश में है भी तो वह काफी कम है। इसलिए प्रदेश में भी मंडी शुल्क खत्म किया जाए। जीएसटी में गल्ला, दलहन और तिलहन को कर मुक्त करने से महंगाई पर लगाम लगेगी। इस पर सभी ने केन्द्र सरकार की प्रशंसा की। व्यापारियों के साथ आए दिन लूटपाट जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। बिजली के बिलों में मनमानी के चलते व्यापारियों का उत्पीड़न चरम पर पहुंच गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने युवा कमेटी के पदाधिकारियों ने निर्देश दिए कि 9 दिसम्बर को लखनऊ यहियागंज से गांधी प्रतिमा तक सभी बाजारों से पांच किमी लम्बा पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने युवा कमेटी को कमान सौंपी है। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, चेयरमैन मणिकांत जैन, विजय पंडित, राजीव आनन्द, विनोद गुप्ता, रामेश्वर लाला, नीरज दीक्षित, मुकुंद मिश्रा, शेष नारायण त्रिवेदी, निर्मल त्रिपाठी, अचल गुप्ता, संत मिश्रा, सत्यप्रकाश जायसवाल, सुनील बजाज, रोशनलाल अरोड़ा, राजेश गुप्ता, राकेश सिंह आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें