फोटो गैलरी

Hindi Newsनोटबंदी से कालेधन और नकली नोटों पर करारा वारः राज्यपाल

नोटबंदी से कालेधन और नकली नोटों पर करारा वारः राज्यपाल

राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि नोटबंदी से कालेधन पर करारा वार हुआ है। विदेशों से लाया जाने वाला जाली नोट और कालेधन जमा करने वाले लोगों को गहरी चोट पहुंची है। नोटबंदी से जनता को थोड़ी परेशानी जरूर हो रही...

नोटबंदी से कालेधन और नकली नोटों पर करारा वारः राज्यपाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 17 Dec 2016 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि नोटबंदी से कालेधन पर करारा वार हुआ है। विदेशों से लाया जाने वाला जाली नोट और कालेधन जमा करने वाले लोगों को गहरी चोट पहुंची है। नोटबंदी से जनता को थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है, उम्मीद है केंद्र सरकार यह परेशानी दूर कर लेगी।

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद प्रेस से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि अर्थशास्त्र का विद्यार्थी होने के नाते यह मालूम है कि कालाधन और जालीनोट देश को कितना बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं। कालेधन पर नोटबंदी करके ही अंकुश लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री के इंदिरा गांधी पर बयान के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल से नहीं हैं और इस पर कुछ बोलना नहीं चाहते।

राज्यपाल ने कहा कि शुक्रवार को संसद का सत्र समाप्त हो गया। कोई काम नहीं हुआ। संसद चर्चा के लिए है। नियम के तहत विपक्ष को अधिक बोलने का मौका मिलना चाहिए। सत्ता पक्ष को भी अपने अधिकारों को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। लेकिन इस सत्र में संसद नहीं चल पाई यह चिंता का विषय है। संसद की गरिमा को समझना चाहिए। संसद काम करने के लिए होती है, नारेबाजी के लिए नहीं। कालेधन पर अंकुश लगेगा तभी देश का विकास होगा।

इससे पूर्व राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में छात्रों से कहा कि वह अपनी प्रतिभा को सही जगह लगाएं। देश के लिए काम करें। कृषि में बेहतर भविष्य है। खुद की शक्ति को पहचाने। सिर्फ डिग्री मिलने से बात नहीं बनती कुछ करके दिखाना होगा। समाज के लिए नजीर बननी होगी। देश का भविष्य युवाओं के हाथ है, उनको हमेशा चलते रहना चाहिए क्योंकि चलने वाले को ही सफलता मिलती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें