आईओसी डिपो के सामने झाड़ियों में आग से हड़कंप
पनकी के आईओसी डिपो के सामने शुक्रवार रात झाड़ियों में आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची। करीब बीस मिनट में आग पर काबू पाया गया। रात करीब सात बजे कुछ लोगों...
पनकी के आईओसी डिपो के सामने शुक्रवार रात झाड़ियों में आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची। करीब बीस मिनट में आग पर काबू पाया गया।
रात करीब सात बजे कुछ लोगों ने ऑयल डिपो गेट के सामने झाड़ियों से धुआं उठता देखा। उन्होंने इसकी जानकारी इंडियन ऑयल के अधिकारियों को दी पर तब तक झाड़ियों से लपटें उठने लगीं। यह देख कंपनी के लोगों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। तकरीबन पंद्रह मिनट बाद दमकल की एक गाड़ी पहुंची और दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। दमकल अधिकारियों ने बताया कि जहां पर आग लगी थी उससे कुछ दूरी पर ही पेट्रोल पंप और कई ऑयल से भरे टैंकर खड़े थे। यदि आग वहां तक पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग कैसे लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों को आशंका है कि किसी ने सिगरेट आदि झाड़ियों में फेंक दी होगी। उसी से झाड़ियां सुलगने लगी।