फोटो गैलरी

Hindi Newsसड़क हादसे में बाइक सवार विदेशी सैलानी घायल

सड़क हादसे में बाइक सवार विदेशी सैलानी घायल

कानपुर देहात। हिन्दुस्तान संवादभारत भ्रमण को निकले बाइक सवार यूरोप के टूरिस्ट यहां हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। खानचंद्र पुर गांव के निकट उनकी बाइक सड़क पर अचानक मुड़ी कार से जा टकराई। इससे बाइक चला...

सड़क हादसे में बाइक सवार विदेशी सैलानी घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 02 Dec 2016 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर देहात। हिन्दुस्तान संवाद

भारत भ्रमण को निकले बाइक सवार यूरोप के टूरिस्ट यहां हाईवे पर हादसे का शिकार हो गए। खानचंद्र पुर गांव के निकट उनकी बाइक सड़क पर अचानक मुड़ी कार से जा टकराई। इससे बाइक चला रहे आस्ट्रिया के युवक और मैक्सिको निवासी उसकी महिला दोस्त जख्मी हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

शुक्रवार को भारत भ्रमण को निकले आस्ट्रिया निवासी एडम टेडियन (30) व उनकी महिला साथी मोनिका (28) निवासी मेक्सिको सिटी रॉयल इनफील्ड बुलेट पर सवार होकर फतेहपुर से कुल्लू मनाली हिमांचल प्रदेश के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह दोनों रनियां चौकी क्षेत्र के खानचंद्र पुर तिराहे के पास पहुंचे तो हाईवे पर बने कट पर वैगन-आर कार से सड़क पार कर रहे चालक ने गाड़ी पर संतुलन खो दिया और उनकी कार हाईवे से गुजर रहे विदेशी पर्यटकों की बाइक से टकरा गई। इसके बाद वाहन चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें