फोटो गैलरी

Hindi Newsनशेड़ी पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार, 7 साल की बेटी से दुष्कर्म

नशेड़ी पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार, 7 साल की बेटी से दुष्कर्म

झारखंड के दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। एक पिता पर अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी पिता को जामा थाना की पुलिस ने...

नशेड़ी पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार, 7 साल की बेटी से दुष्कर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 12 Sep 2016 07:10 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। एक पिता पर अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी पिता को जामा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेटी के साथ दुष्कर्म की यह घटना शनिवार को दोपहर में हुई थी। पिता की इस शर्मनाक करतूत से आक्रोशित गांव के लोगों ने आरोपी पिता की पिटाई भी की है। रविवार को जब पीड़ित बच्ची को लेकर उसकी मां जामा थाना पहुंची तो प्राथमिकी दर्ज हुई।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बेटी के बयान पर जामा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने बयान दिया है कि दोपहर में जब उसकी मां पड़ोस में किसी के घर गई थी। पिता ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो मां दौड़ कर घर में आई। पीड़िता की मां ने भी अपनी बेटी के बयान की पुष्टि की है। थाना प्रभारी फागुनी पासवान ने बताया कि आरोपी पिता नशेड़ी है और घटना के समय भी वह नशे में धुत्त था। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच दुमका सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। अदालत खुलते ही पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें