फोटो गैलरी

Hindi Newsटाटा, नीलांचल और भूषण स्टील को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

टाटा, नीलांचल और भूषण स्टील को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

कार्यस्थलों में सुरक्षा में सुधार हुआ है। लेकिन लगातार सुधार करने की जरूरत है। श्रमिक संगठनों को भी इसके लिए आगे आना होगा। सेल सुरक्षा संगठन के कार्यपालक निदेशक राजेश कुमार त्रिपाठी ने यह बात कही। वह...

टाटा, नीलांचल और भूषण स्टील को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 18 Mar 2017 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

कार्यस्थलों में सुरक्षा में सुधार हुआ है। लेकिन लगातार सुधार करने की जरूरत है। श्रमिक संगठनों को भी इसके लिए आगे आना होगा। सेल सुरक्षा संगठन के कार्यपालक निदेशक राजेश कुमार त्रिपाठी ने यह बात कही। वह शनिवार को सीएसएसआई के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसमें विभिन्न स्टील उत्पादक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन सेल सुरक्षा संगठन, रांची ने किया।

सुशील कुमार साहा ने कहा कि जेसीसीआई एक महत्वपूर्ण कमेटी है। इस्पात उद्योग जोखिम से भरा है, लेकिन दुर्घटना को पूरी तरह बचाया जा सकता है और इसके पीछे के कारण तलाशने की जरूरत है। समारोह में विभिन्न वर्गों में कुल 53 पुरस्कार वितरित किए गए। जिसमें मुख्यतः एकीकृत इस्पात संयंत्रों में वर्ष 2016 में शून्य घातक दुर्घटना के लिए इस्पात सुरक्षा पुरस्कार टाटा स्टील लिमिटेड, नीलांचल इस्पात लिमिटेड एवं भूषण स्टील लिमिटेड को दिया गया। समारोह में सेल सुरक्षा संगठन के कार्यपालक निदेशक सुशील कुमार साहा, राजेश कुमार त्रिपाठी, शशि वशिष्ठ, पीके पांडेय, पीके दास एवं अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें