फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित

झारखंड में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित

झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में लोक आस्था के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य मंगलवार को डूबते हुए सूर्य को अर्पित किया गया। नदियों, सरोवरों और तालाबों के अलावा छठ व्रतियों ने अपने घरों में बनाए...

झारखंड में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 17 Nov 2015 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में लोक आस्था के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य मंगलवार को डूबते हुए सूर्य को अर्पित किया गया। नदियों, सरोवरों और तालाबों के अलावा छठ व्रतियों ने अपने घरों में बनाए गए कृत्रिम जलकुंडों में सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

नदियों और सरोवरों-तालाबों के साथ-साथ घाट तक जानेवाली सड़कों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देर शाम तक जमा थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें