फोटो गैलरी

Hindi Newsएमजीएम अस्पताल में दूर होगी डॉक्टरों की कमी

एमजीएम अस्पताल में दूर होगी डॉक्टरों की कमी

एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वर्षों से चल रही डॉक्टरों की कमी जल्द ही दूर होने वाली है। राज्य सरकार के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने 70 डॉक्टरों को अनुबंध पर बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी...

एमजीएम अस्पताल में दूर होगी डॉक्टरों की कमी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 16 Jun 2015 08:55 PM
ऐप पर पढ़ें

एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वर्षों से चल रही डॉक्टरों की कमी जल्द ही दूर होने वाली है। राज्य सरकार के निर्देश पर अस्पताल प्रशासन ने 70 डॉक्टरों को अनुबंध पर बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसके तहत जल्द ही औषधि, शिशु रोग, आईसीयू, अस्थि रोग, चर्म रोग, डेंटल समेत अलग-अलग विभागों के लिए नियुक्ति संबंधी विज्ञापन स्थानीय अखबारों में प्रकाशित होगा। नियुक्ति में 64 वर्ष तक के सभी डॉक्टर आवेदन कर सकेंगे।

27 हजार रुपये मिलेगा वेतन
आवेदनकर्ता को संबंधित विभाग में तीन वर्ष और डेंटल डॉक्टर को चार वर्षों का कार्य अनुभव अनिवार्य है। अनुबंधित डॉक्टरों को लगभग 27 हजार रुपये वेतन के तौर पर मिलेंगे। अनुबंध की अवधि एक वर्ष की होगी। कार्य संतोषजनक होने पर सेवा में विस्तार हो सकेगा। आवेदन करने वाले चिकित्सकों का झारखंड में निबंधित होना जरूरी है।

कम होगा कार्यरत डॉक्टरों पर दबाव
एमजीएम अस्पताल में फिलहाल 52 डॉक्टर कार्यरत हैं। इन पर ही अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों के इलाज का दायित्व है। कोल्हान के इस सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की ओपीडी में रोजाना आठ सौ मरीज आते हैं, जबकि इनडोर में करीब तीन सौ मरीजों का इलाज किया जाता है। चूंकि, अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या काफी कम है। इसलिए मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पाता।

विभाग             कुल पद
औषधि विभाग        6
टीबी एंड चेस्ट        2
आईसीसीयू        2
आईसीयू            2
चिकित्सा पदाधिकारी    4
कार्डियोलॉजी        2
बर्न वार्ड            2
शिशु रोग विभाग    4
सर्जरी विभाग        7
अस्थि रोग विभाग    3
ईएनटी विभाग        3
नेत्र रोग विभाग        3
स्त्री रोग एवं प्रसव विभाग    6
रेडियोलॉजी विभाग        2
निश्चेतना विभाग        2
रक्त अधिकोष विभाग        4
चर्म एवं गुप्त रोग विभाग    1
मनोरोग विभाग            2
क्लीनिकल पैथोलॉजी        3
पीएच लैब            1
केन्द्रीय आकस्मिक सेवा    4
मेडिकल अभिलेखागार    1
चिकित्सा भंडार            1
शहरी परिवार कल्याण केंद्र    1
डेंटल विभाग            2

कोट-
सरकार से अनुबंध के आधार पर डॉक्टरों की नियुक्ति का निर्देश प्राप्त हुआ है। जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे डॉक्टरों पर काम का दबाव कम होगा और बेहतर इलाज मरीजों को मिल सकेगा।
-डॉ. आरवाई चौधरी, अधीक्षक, एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें