फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस वाले ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास

पुलिस वाले ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास

पुलिस के एक जवान ने अपनी ही ग्यारह वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया है। यह आरोप खुद उसकी बेटी और पत्नी ने लगाया है। दोनों बुधवार को घटना की शिकायत करने सिटी एसपी चंदन झा के पास पहुंची थीं।...

पुलिस वाले ने बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 10 Jun 2015 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस के एक जवान ने अपनी ही ग्यारह वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया है। यह आरोप खुद उसकी बेटी और पत्नी ने लगाया है। दोनों बुधवार को घटना की शिकायत करने सिटी एसपी चंदन झा के पास पहुंची थीं। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पुलिस जवान चाईबासा में एक बड़े पुलिस अधिकारी के वाहन चालक के रूप में तैनात है, जबकि उसका परिवार बागबेड़ा में है। 

शराब पीकर की हैवानियत
आरोपी जवान 8 जून की रात ग्यारह बजे शराब पीकर अपने घर पहुंचा। यहां पहले उसने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की। इसके बाद उसने पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया और ग्यारह साल की बेटी को दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग उसके घर पहुंचे और पत्नी व बच्चों को उसके चंगुल से मुक्त कराया।

घटना के बाद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
घटना की जानकारी देर रात ही बागबेड़ा थाने को दे दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की और न ही आरोपी को हिरासत में लिया। अंतत: मां-बेटी मंगलवार को सिटी एसपी चंदन झा से मिलीं और पूरी कहानी बताई। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर थाने के सुपुर्द कर दिया।

पांचवीं कक्षा की छात्रा है किशोरी

पीड़ित किशोरी बिष्टूपुर के एक स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। उसने बताया कि उसका पिता एक साल से उसके पीछे पड़ा हुआ है। वह दुष्कर्म करना चाहता है, लेकिन वह शुरू से ही इसका विरोध कर रही है। वह परिवार के लोगों को ठीक से देखभाल भी नहीं करता है। सिर्फ प्रताड़ित करता रहता है।

पत्नी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
जवानकी पत्नी का आरोप है कि उसका पति उससे अब भी दहेज के रूप में बारह लाख रुपये मांगता है। 8 और 9 जून की रात को भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर छोड़ देने की धमकी देता है।

मामला बागबेड़ा थाने में पहुंचा है। पुलिस ने घटना की शिकायत भी दर्ज कर ली है। घटना के बाद पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जैसा आदेश आएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश रंजन, थानेदार, बागबेड़ा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें