फोटो गैलरी

Hindi Newsपर्यटन नीति को कैबिनेट की मिली मंजूरी

पर्यटन नीति को कैबिनेट की मिली मंजूरी

राज्य मंत्रिपरिषद ने झारखंड पर्यटन नीति को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत राज्य के पर्यटन स्थलों को विश्व के मानचित्र पर लाने के दिशा- निर्देश समाहित हैं। नीति में झारखंड के पर्यटन क्षेत्रों के...

पर्यटन नीति को कैबिनेट की मिली मंजूरी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 09 Jun 2015 09:58 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मंत्रिपरिषद ने झारखंड पर्यटन नीति को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत राज्य के पर्यटन स्थलों को विश्व के मानचित्र पर लाने के दिशा- निर्देश समाहित हैं। नीति में झारखंड के पर्यटन क्षेत्रों के विकास के विभिन्न आयाम देखे जा रहे हैं। पर्यटन स्थलों की जरूरतों का आकलन करते हुए नीति में सर्वोत्तम उपाए शामिल किए गए हैं।

राज्य सरकार पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने वालों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने का काम करेगी। सड़क, पानी , बिजली, सुरक्षा सरकार देगी। पर्यटन स्थलों की क्षमता को देखते हुए काम किया जाएगा। धार्मिक, सांस्कृतिक परिवेश को देखते हुए विकसित किया जाएगा। होटल, टूरिस्ट ऑपरेटर और पर्यटन के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए मानक नीति में तय किए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें