फोटो गैलरी

Hindi Newsबलिया के एमएलसी पप्पू सिंह को कोर्ट ने दी जमानत

बलिया के एमएलसी पप्पू सिंह को कोर्ट ने दी जमानत

बलिया के एमएलसी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के रिश्तेदार रवि शंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को कोर्ट में चार घंटा खड़ा रहना पड़ा। संजय सिंह हत्याकांड में बेल बांड खारिज होने के बाद पप्पू सिंह शुक्रवार...

बलिया के एमएलसी पप्पू सिंह को कोर्ट ने दी जमानत
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 05 Jun 2015 10:03 PM
ऐप पर पढ़ें

बलिया के एमएलसी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के रिश्तेदार रवि शंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को कोर्ट में चार घंटा खड़ा रहना पड़ा। संजय सिंह हत्याकांड में बेल बांड खारिज होने के बाद पप्पू सिंह शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे कोर्ट में हाजिर होने आए थे। साढ़े 12 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश 11 सचिंद्र कुमार पांडेय की कोर्ट में पप्पू सिंह के खिलाफ पहले चार्जफ्रेम हुआ इसके बाद उन्हें जमानत दी गई।

आरोप गठन की सूचना देने के बावजूद पप्पू सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। 20 मई को कोर्ट ने उनका बंध पत्र खारिज कर दिया था। उनकी ओर से अधिवक्ता ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने पैरवी की। 26 मई 1996 को एसपी आवास के सामने कांग्रेस नेता नीरज सिंह के मौसा संजय सिंह की हत्या हो गई थी। संजय के बहनोई कृष्णा सिंह के फर्दबयान पर सुरेश सिंह और पप्पू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

सीआइडी ने पलटा केस, नहीं मिली राहत
पुलिस की ओर से सुरेश सिंह और पप्पू सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। सीआइडी ने जांच के बाद 24 फरवरी 1998 को इस मामले में पूरक चार्जशीट सौंपी, जिसमें सुरेश सिंह और रविशंकर को क्लीनचीट दी गई थी। पूरक चार्जशीट में राजीव रंजन सिंह, रामधीर सिंह, पवन सिंह, काशीनाथ सिंह, विनोद सिंह और अशोक सिंह का नाम आया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें