फोटो गैलरी

Hindi Newsराज्यकर्मियों का डीए बढ़ाने का प्रस्ताव

राज्यकर्मियों का डीए बढ़ाने का प्रस्ताव

राज्य के कर्मचारियों का डीए बढ़ सकता है। चाईबासा में मंगलवार को होनेवाली कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगने की संभावना है। इसके अलावा बैठक में लगभग एक दर्जन प्रस्ताव पर विचार किए जाने की उम्मीद...

राज्यकर्मियों का डीए बढ़ाने का प्रस्ताव
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 11 May 2015 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य के कर्मचारियों का डीए बढ़ सकता है। चाईबासा में मंगलवार को होनेवाली कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगने की संभावना है। इसके अलावा बैठक में लगभग एक दर्जन प्रस्ताव पर विचार किए जाने की उम्मीद है।

छह फीसदी बढ़ेगा डीए : केंद्रीय कर्मचारियों का डीए गत दिनों बढ़ा दिया गया था। इसके बाद राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़ाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। वित्त विभाग ने केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर छह फीसदी डीए बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

इस पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विभागीय मंत्री की हैसियत से मंजूरी दे दी है। इसे अब कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। कर्मचारियों को अभी 107 फीसदी डीए मिल रहा है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद 113 फीसदी डीए मिलेगा, जो इस वर्ष जनवरी से मान्य किए जाने की संभावना है। इससे राज्य के लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

एक दर्जन प्रस्ताव पर होगा विचार : चाईबासा में पहली बार कैबिनेट की बैठक हो रही है। बैठक दोपहर 12.30 बजे से होगी। इसमें वित्त विभाग के प्रस्ताव के अलावा लगभग एक दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगाए जाने के संकेत हैं। इनमें नगर विकास, वाणिज्य कर, आपदा प्रबंधन, पथ निर्माण, परिवहन विभाग के प्रस्ताव शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक जिला परिषद् सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य को वेतन-भत्ता देने, ड्राइविंग इंस्टीट्यूट के लिए टाटा के साथ समझौता करने, निकाय चुनाव में ड्यूटी के लिए भत्ता देने संबंधित कई फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

तैयारी पूरी : चाईबासा में कैबिनेट की बैठक के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को चाईबासा पहुंचेंगे। राज्य सरकार के अन्य मंत्री भी मंगलवार को ही पहुंचेंगे। अधिकारियों की टीम का पहुंचना शुरू हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें