गिरिडीह में नक्सलियों ने तीन को गला रेत मार डाला
झारखंड-बिहार सीमा पर जमुई जिले के गादी गांव के जंगल में नक्सलियों ने चौकीदार समेत तीन लोगों को गला रेत कर मार डाला। घटना शनिवार देर रात की है। मरनेवालों में दो लोग गिरिडीह के भेलवाघाटी के युवक...

झारखंड-बिहार सीमा पर जमुई जिले के गादी गांव के जंगल में नक्सलियों ने चौकीदार समेत तीन लोगों को गला रेत कर मार डाला। घटना शनिवार देर रात की है। मरनेवालों में दो लोग गिरिडीह के भेलवाघाटी के युवक हैं। नक्सलियों ने तीनों पर पुलिस के लिए मुखबिरी का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को चौकीदार जोगेन्द्र तुरी (30), मुकेश कुमार राय (27) और टीपन मंडल (26) को नक्सलियों उठाकर ले गए थे। रविवार की सुबह तीनों का शव बरामद किया गया। चौकीदार जोगेन्द्र तुरी गिरिडीह जिला के भेलवाघाटी थाना के चौकी गांव और टीपन मंडल गिरिडीह के ही भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गरंगा गांव का था। वहीं टीपन मंडल बिहार के जमुई जिला स्थित चकाई थाना के गादी गांव का था।
मृतक के कपडृे पर नारे लिखे
नक्सलियों ने मारने के बाद तीनों के कपडे पर नारे लिखे दिए। नारों में कुख्यात नक्सलियों चिराग दा की मौत का बदला का जिक्र है। घटनास्थल पर नक्सलियों ने कुछ पर्चे भी छोड़े हैं, जिनमें पुलिस मुखबिरी करनेवालों का यही बदला है, ऑपरेशन ग्रीन हंट बंद करो आदि नारे लिखे गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


