फोटो गैलरी

Hindi Newsखड़गपुर दंगे का मुख्य आरोपी जमशेदपुर से गिरफ्तार

खड़गपुर दंगे का मुख्य आरोपी जमशेदपुर से गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में मुर्हरम के दिन दंगा फैलाने के मुख्य आरोपी मो. आरिफ को बंगाल पुलिस ने टेल्को थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारीनगर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।  खड़गपुर पुलिस को गुप्त...

खड़गपुर दंगे का मुख्य आरोपी जमशेदपुर से गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 Oct 2016 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में मुर्हरम के दिन दंगा फैलाने के मुख्य आरोपी मो. आरिफ को बंगाल पुलिस ने टेल्को थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारीनगर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। 

खड़गपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दंगा फैलाने का मुख्य आरोपी टेल्को में छिपा हुआ है। इसके बाद खड़गपुर की पुलिस टीम टेल्को पहुंची और एसएसपी से बात कर सहयोग की मांग की। 

टेल्को थाने ने की मदद

आरिफ अपनी ससुराल बारीनगर में छिपा था। इसके बाद खड़गपुर पुलिस ने टेल्को थाने से सहयोग लिया। टेल्को थाने के एएसआई आरके सिंह के साथ बंगाल पुलिस टीम मौके पर सादे लिबास में पहुंची और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। 

लोगों ने किया विरोध

छापेमारी के समय पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पहुंचे थे। इस कारण वहां के लोगों ने पुलिसकर्मियों का विरोध शुरू कर दिया। लोग जानना चाह रहे थे कि वे पुलिसवाले हैं? इसका विश्वास कैसे करें? 

अरेस्ट मेमो देने पर ठंडा हुआ मामला

लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस ने मौके पर अरेस्ट मेमो दिया और लोगों को अपना पहचानपत्र दिखाया। तब जाकर लोग शांत हुए।

ये है मामला

मुर्हरम के दिन खड़गपुर में दंगा हो गया था। दंगा फैलाने के मुख्य आरोपियों में आरिफ का भी नाम शामिल है। खड़गपुर में उसके खिलाफ मामला दर्ज है। घटना के बाद से ही आरिफ की तलाश पश्चिम बंगाल की पुलिस कर रही थी। बंगाल पुलिस गिरफ्तारी के बाद उसे अपने साथ लेकर चली गई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें