फोटो गैलरी

Hindi Newsठेल-ढकेल कर चल रही राज्य सरकार: शिबू सोरेन

ठेल-ढकेल कर चल रही राज्य सरकार: शिबू सोरेन

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा है कि झारखंड की रघुवर सरकार किसी तरह ठेल-ढकेल कर चल रही है। दुमका में रविवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा: हमलोग तो विपक्ष में हैं। जनता की आवाज उठाते रहते...

ठेल-ढकेल कर चल रही राज्य सरकार: शिबू सोरेन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 17 Jan 2016 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा है कि झारखंड की रघुवर सरकार किसी तरह ठेल-ढकेल कर चल रही है। दुमका में रविवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा: हमलोग तो विपक्ष में हैं। जनता की आवाज उठाते रहते हैं, ताकि सरकार सचेत हो। पर जनता का काम नहीं हो रहा है। अधिकारियों को टाइट करना होगा। केवल मुख्यमंत्री के घूमने से काम नहीं चलेगा।

वह दो फरवरी को दुमका में होनेवाले झामुमो स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी के लिए हुई प्रमंडलस्तरीय बैठक में शामिल होने यहां आए थे। इस बैठक में कुछ झामुमो कार्यकर्ताओं का कहना था कि झामुमो गोड्डा सीट पर खुद चुनाव लड़े।

शिबू ने कहा कि बंद कमरों में मीटिंग करने से नहीं होगा। योजना बनाने के लिए जनता की राय जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार नहीं रुक रहा है। ब्लॉकों में बिना पैसा दिए जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। किसानों की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि खेत को पानी मिलने की योजना बनानी होगी। साल में दो, तीन, चार फसल होगी, तभी समस्या से मुक्ति मिलेगी।

गोड्डा सीट पर झामुमो लड़ेगा, गठबंधन पर भी पार्टी विचार करेगी
भाजपा विधायक रघुनंदन मंडल के निधन से खाली हुई गोड्डा सीट पर होनेवाले उप चुनाव में प्रत्याशी देने के सवाल पर शिबू सोरेन ने कहा कि झामुमो यहां से चुनाव लड़ेगा। भाजपा को शिकस्त देने के लिए बिहार की तर्ज पर महागठबंधन के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि महागठबंधन का प्रस्ताव आने पर पार्टी के अंदर इस पर विचार होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें