फोटो गैलरी

Hindi Newsलालू को खानी थी दवा, रांची एयरपोर्ट पर रुका काफिला

लालू को खानी थी दवा, रांची एयरपोर्ट पर रुका काफिला

रांची एयरपोर्ट पार्किंग में राजद अध्यक्ष लालू यादव का काफिला करीब चार मिनट तक के लिए रुका। लालू सेवा विमान से दोपहर 3.50 बजे रांची आए थे। एयरपोर्ट पर राजद कार्यकर्ता और नेताओं के स्वागत के बाद निकले...

लालू को खानी थी दवा, रांची एयरपोर्ट पर रुका काफिला
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 13 Jun 2016 07:21 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची एयरपोर्ट पार्किंग में राजद अध्यक्ष लालू यादव का काफिला करीब चार मिनट तक के लिए रुका। लालू सेवा विमान से दोपहर 3.50 बजे रांची आए थे। एयरपोर्ट पर राजद कार्यकर्ता और नेताओं के स्वागत के बाद निकले तो उन्हें दवा खाने के समय की याद आयी। पता चला कि जिस बैग में उनकी दवा रखी थी, वह साथ में नहीं है। उन्होंने तुरंत वाहन रोकने को कहा। उनकी गाड़ी रुकते ही कार्यकर्ता तेजी से उतरकर उनके वाहन की ओर बढ़े और मामले का पता किया। पता चला कि बैग दूसरे वाहन में है। आनन-फानन में बैग लाकर उन्हें दिया गया। इसके बाद काफिला आगे बढ़ा।

चारा घोटाले में कोर्ट में पेश होंगे लालू
चर्चित चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होंगे। सीबीआई के विशेष न्यायाधीष बीके तिवारी की अदालत नें मामले की सुनवाई करते हुए पिछले दिनों लालू यादव समेत 38 अन्य आरोपियों को अदालत में सशरीर पेश होने का आदेश दिया था।

आरएसएस को उखाड़ फेंकें
राजद अध्यक्ष लालू यादव ने प्रदेश के नेताओं को आरएसएस को उखाड़ फेंकने के लिए जुट जाने को कहा। उन्होंने कहा कि आरएसएस-भाजपा देश के लिए खतरा बन गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचने के बाद प्रदेश के नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कई निर्देश दिए। 

पत्रकारों से बाचतीत में कहा कि झारखंड में अगली सरकार महागठबंधन की बनेगी। झारखंड राज्य बनने के बाद उन्होंने आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाया था। कहा था कि हमेशा आदिवासी का बेटा ही मुख्यमंत्री होगा, लेकिन भाजपा ने उसे कुर्सी से बेदखल कर दिया। राज्यसभा चुनाव पर कहा कि भाजपा ने राज्यसभा सीटें हथियाने के लिए क्रॉस वोटिंग का सहारा लिया, जो शर्मनाक है। हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर पहले भी केस हुआ है, फिर होगा।

केन्द्र सरकार मरवा रही नील गाय
प्रसाद ने कहा कि बिहार में केन्द्र सरकार नीलगाय मरवा रही है। केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी इस पर आंसू बहा रही है। इतनी ही चिंता है तो इस्तीफा क्यों नहीं दे देतीं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें