फोटो गैलरी

Hindi NewsPHOTOS: स्थानीय नीति के खिलाफ जेएमएम का बंद, सड़क-रेल यातायात रोका

PHOTOS: स्थानीय नीति के खिलाफ जेएमएम का बंद, सड़क-रेल यातायात रोका

झारखंड में स्थानीय नीति के खिलाफ जेएमएम के बंद का असर शनिवार सुबह से ही नजर आ रहा है।   जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान के निकट खड़ी एक कंपनी की बस में सुबह पांच बजे कुछ उपद्रवी...

PHOTOS: स्थानीय नीति के खिलाफ जेएमएम का बंद, सड़क-रेल यातायात रोका
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 14 May 2016 12:19 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में स्थानीय नीति के खिलाफ जेएमएम के बंद का असर शनिवार सुबह से ही नजर आ रहा है। 

 जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान के निकट खड़ी एक कंपनी की बस में सुबह पांच बजे कुछ उपद्रवी तत्वों ने आग लगा दी।

मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। 

 सरायकेला-खरसावाँ जिले के चांडिल में बंद समर्थकों ने सड़क पर टायर जलाया।

गिरिडीह में शनिवार सुबह से ही झारखण्ड बंद को सफल बनाने में जुटे झामुमो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ट्रक खड़ाककर जाम लगा दिया।

जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड में टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को ले जा रही बस में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान टाटा मोटर्स के प्लांट-1 का कर्मचारी हेम लाल कुमार घायल हो गया। बंद समर्थक बस की चाभी लेकर भाग गए।

गिरिडीह समेत कोयलांचल और संताल में सुबह चार बजे ही बंद समर्थक सड़क पर उतरे। पारंपरिक हथियार तीर धनुष और लाठी-डंडों से हैं लैस थे।

गिरिडीह में झामुमो जिला आफिस के पास बस के टायर की हवा निकाल सड़क पर जाम लगा दिया गया।

पाकुड़ के झामुमो ज़िला अध्यक्ष और कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बेरमो में डुमरी विधायक जगरनाथ महतो अहले सुबह गिरफ्तार कर लिए गए। 

बंद समर्थकों ने भंडारीदह रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन को रोका। रेल पटरी पर लेटकर ट्रैक बाधित कर दिया।

बोकारो के बेरमो में 5:20 पर भंडारीदह स्टेशन पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने बरकाकाना गोमो पैसेंजर को रोका। कुछ गाड़ियों के शीशे भी चटकाए।


धनबाद का बलियापुर चौक इलाका सुबह 5 से 7 बजे तक बंद रहा। 20 बंद समर्थक गिरफ्तार। प्रधान खँता, कर्माटांड, जयरामपुर में दुकानें नही खुली हैं।

धनबाद में चौक चौराहों और महत्वपूर्ण स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था। ऑटो चल रहे हैं। दुकानें भी खुल रही हैं। ट्रेनों की आवाजाही पर भी कोई असर नहीं। राजधानी अपने समय से रवाना हुई। रांची के अनगड़ा, सिल्ली और मुरी से टाटीसिलवे की ओर आनेवाली सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।

रांची में सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई सड़कों पर वाहनों का आवागमन सुबह से ही कम नजर आया। कुछ सड़कों पर सन्नाटा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें