फोटो गैलरी

Hindi Newsविनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी पर गबन का केस

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी पर गबन का केस

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपित डॉ अरविंद कुमार, पूर्व कुलसचिव डॉ इनाम नवी सिद्दीकी और तत्कालीन वित्त पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार सिन्हा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में केस दर्ज किया गया...

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी पर गबन का केस
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 24 Jul 2016 12:57 PM
ऐप पर पढ़ें

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपित डॉ अरविंद कुमार, पूर्व कुलसचिव डॉ इनाम नवी सिद्दीकी और तत्कालीन वित्त पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार सिन्हा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में केस दर्ज किया गया है। इन पूर्व पदाधिकारियों पर सरकारी रुपए के गबन करने का आरोप है। 

21 जुलाई को निगरानी थाने में कांड संख्या 55-2016 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि विश्वविद्यालय के लिए 40 केवीए के पांच जेनरेटर खरीदी गए, जिनमें 22 लाख रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया गया। ये जेनरेटर कभी नहीं चले। यह खरीद बिना विभाग के अनुशंसा के की गई थी। एयर कंडिशनर, फोटो कॉपी मशीन की खरीद  में भी गड़बड़ी हुई है। 

साथ ही तृतीय और चतुर्थ वर्गीय पदों में बहाली के नाम पर भी 22 लाख रुपए खर्च कर दिए गए। इसमें भी गड़बड़ी की शिकायत है। निगरानी इस पूरे मामले पर अब अनुसंधान करेगी। 

कोतवाली में भी एफआईआर
रांची विश्वविद्यालय के पूर्व वित्त पदाधिकारी पर रांची के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले की जांच रांची  पुलिस कर रही है। निगरानी ब्यूरो रांची विवि के तीन अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें