फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड के विधायक पर 80 हजार का जुर्माना

झारखंड के विधायक पर 80 हजार का जुर्माना

झारखंड के हुसैनाबाद क्षेत्र के विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता पर छह साल पहले रेल रोको आन्दोलन के दौरान जपला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने का आरोप लगा था। इस मामले में डालटनगंज रेलवे कोर्ट ने मेहता...

झारखंड के विधायक पर 80 हजार का जुर्माना
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 09 Jun 2016 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के हुसैनाबाद क्षेत्र के विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता पर छह साल पहले रेल रोको आन्दोलन के दौरान जपला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने का आरोप लगा था। इस मामले में डालटनगंज रेलवे कोर्ट ने मेहता पर 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। एक अन्य ग्रामीण को भी कोर्ट ने दोषी मानते हुए 500 रुपए का जुर्माना लगाया है।

क्या था मामला

2010 में जपला में शिवपूजन मेहता ने रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। इस आंदोलन के दौरान जपला रेलवे स्टेशन पर बीडीएम सवारी गाड़ी और अन्य ट्रेनों को रोका गया था। इसको लेकर शिवपूजन मेहता और 500 अन्य आंदोलनकारियों के खिलाफ डालटनगंज रेल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को कोर्ट का फैसला आने पर जुर्माना राशि का विधायक ने भुगतान किया। बाद में उन्होंने मीडिया से कहा कि वे न्यायपालिका के फैसले का सम्मान करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें