फोटो गैलरी

Hindi Newsगोड्डा के पथरगामा में विधायक प्रदीप यादव सहित पचास कार्यकर्ता गिरफ्तार

गोड्डा के पथरगामा में विधायक प्रदीप यादव सहित पचास कार्यकर्ता गिरफ्तार

झाविमो की आर्थिक नाकेबंदी के दूसरे व अंतिम दिन कई जिलों में मिलाजुला असर रहा। गोड्डा जिले के पथरगामा में विधायक प्रदीप यादव के साथ पचास लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।  गिरिडीह में भी...

गोड्डा  के पथरगामा में  विधायक प्रदीप यादव सहित पचास कार्यकर्ता गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Jun 2016 02:02 PM
ऐप पर पढ़ें

झाविमो की आर्थिक नाकेबंदी के दूसरे व अंतिम दिन कई जिलों में मिलाजुला असर रहा। गोड्डा जिले के पथरगामा में विधायक प्रदीप यादव के साथ पचास लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।  गिरिडीह में भी  नाकेबंदी का खास असर नहीं दिखा। बोकारो जिले के बेरमो में आधे घंटे के लिए ट्रांसपोर्टिंग रोकी गई लेकिन उसके बाद पुलिस की मुस्तैदी ने उसे भी नाकाम कर दिया। झारखंड की कोयला राजधानी धनबाद में आर्थिक नाकेबंदी का खास असर नहीं दिखा। ट्रांसपोर्टिंग पहले की तरह होती रही। झाविमो कार्यकर्ता छिटपुट ही नजर आए। पुलिस सभी जगह मुस्तैद दिखी। पाकुड़,  साहिबगंज,  जामताड़ा जिले में भी मिलाजुला असर रहा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें