फोटो गैलरी

Hindi Newsडेनमार्क के जोरन से दौड़ेगी दही एक्सप्रेस

डेनमार्क के जोरन से दौड़ेगी दही एक्सप्रेस

मकर संक्राति पर शहर में दूध-दही की किल्लत नहीं होगी। सुधा डेयरी ने इसके लिए अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली है। लोगों को दूध के साथ दही की कोई किल्लत नहीं हो इसके लिए खास इंतजाम किया गया है। सुधा मकर...

डेनमार्क के जोरन से दौड़ेगी दही एक्सप्रेस
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 14 Jan 2016 07:56 PM
ऐप पर पढ़ें

मकर संक्राति पर शहर में दूध-दही की किल्लत नहीं होगी। सुधा डेयरी ने इसके लिए अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली है। लोगों को दूध के साथ दही की कोई किल्लत नहीं हो इसके लिए खास इंतजाम किया गया है। सुधा मकर संक्रांति के दिन शुक्रवार को दही एक्सप्रेस चलाएगी, जो दुकानों में दही की आपूर्ति करेगी।

आपूर्ति बढ़ाई: सुधा ने रोजाना सवा लाख लीटर दूध की जगह ढाई लाख लीटर दूध की आपूर्ति आरंभ कर दी है। वहीं, मकर संक्रांति के दिन लगभग 23 टन दही का स्टॉक किया गया है। लोगों की मांगों को देखते हुए इस बार एक किलोग्राम के जार को बाजार में लाया गया है। यह छोटे परिवारों के लिए सुविधाजनक साबित होगा। उसके अलावा सौ ग्राम, दो सौ ग्राम, चार सौ ग्राम का दही कप मिलेंगे। पांच सौ ग्राम का दही पाउच में उपलब्ध रहेगा। लोगों की सुविधा का ख्याल करते हुए दो किलो, पांच किलो, 16 किलो के जार में भी दही मिलेगा।

डेनमार्क का जोरन: लोगों को दही में रत्तीभर भी खट्टापन नहीं मिले इसके लिए सुधा ने डेनमार्क के जोरन के साथ दही तैयार किया है। सुधा का यह प्रोडक्ट लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित करेगा। डेयरी प्रबंधन को उम्मीद है कि लोगों को भी सुधा का यह दही काफी पसंद आएगा। इस जोरन से बनी दही की खासियत इसके स्वाद में भी लोगों को मिलेगी।

यह है इंतजाम: डेयरी प्रबंधन की ओर से दही एक्सप्रेस चलाई जा रही है, जो संक्रांति पर बढ़ी मांग को देखते हुए दूध के तीन टैंकरों चलाएगा। ये टैंकर आदित्यपुर, जमशेदपुर और मानगो इलाके में चलेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें