फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड : साल 2017-18 के लिए 75677 करोड़ का बजट पेश

झारखंड : साल 2017-18 के लिए 75677 करोड़ का बजट पेश

आज झारखंड के लिए बडा़ दिन है, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधान सभा में बजट पेश किया। रघुवर दास राज्य के वित्त मंत्री हैं, पहले उन्होंने बजट की कॉपियां राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू को सौंपी और फिर बजट पेश...

झारखंड : साल 2017-18 के लिए 75677 करोड़ का बजट पेश
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 23 Jan 2017 09:09 PM
ऐप पर पढ़ें

आज झारखंड के लिए बडा़ दिन है, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधान सभा में बजट पेश किया। रघुवर दास राज्य के वित्त मंत्री हैं, पहले उन्होंने बजट की कॉपियां राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू को सौंपी और फिर बजट पेश किया गया। 75677 करोड़ का बजट पेश हुआ। पहले अनुमान किया गया था कि 75000 करोड़ रुपए का बजट होगा। मुख्यमंत्री ने पहले ही ट्वीट कर लिखा था कि इस बार गांव के विकास पर जोर दिया जाएगा।

अगले तीन सालों में राज्य के महत्वपूर्ण जिलों के बाईपास का निर्माण का भी कार्यक्रम है। इसमें देवघर, गिरिडीह, खूंटी, चाईबासा, लोहरदगा, गोड्डा एवं पाकुड़ के लिए बाईपास निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। भू-अर्जन की कार्रवाई पूरी कर ली गयी है।

बजट पेश के दौरान हंगामा

झामुमो के विधायक बजट का बहिष्कार करके विधान सभा के बाहर निकलकर हंगामा करने लगे।


मुख्य घोषणाएं

कोयलांचल क्षेत्र में चिर-प्रतिक्षित मांग को देखते हुए विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की स्थापना अगले वित्तीय वर्ष में होगा

मानव तस्करी की शिकार महिलाओं के कल्याणार्थ केंद्र सरकार की योजना उज्जवला शुरू की जायेगी

आंगनबाड़ी केंद्रों को गैस कनेक्सन

प्रत्येक पंचायत में किसान पाठशाला

सखी मंडलो को मोबाइलकृषि छेत्र में 5375 .22 करोड़ का बजट प्रावधान

धनबाद शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए बैंक मोड़ चौक के आसपास रेलवे के साथ मिलकर फ्लाईओवर का निर्माण होगा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें