फोटो गैलरी

Hindi NewsOMG! झारखण्ड के इस कब्रिस्तान से गायब हो रहे शव

OMG! झारखण्ड के इस कब्रिस्तान से गायब हो रहे शव

झारखंड के साहिबगंज जिले के पहाड़िया पोखर पटाल कब्रिस्तान से शव गायब हो रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि कब्र खोदकर शवों की चोरी की जा रही है। रविवार को भी पांच कब्र से शव गायब थे। मामले का खुलासा तब...

OMG! झारखण्ड के इस कब्रिस्तान से गायब हो रहे शव
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 16 May 2016 08:24 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के साहिबगंज जिले के पहाड़िया पोखर पटाल कब्रिस्तान से शव गायब हो रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि कब्र खोदकर शवों की चोरी की जा रही है। रविवार को भी पांच कब्र से शव गायब थे। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पहाड़िया पोखर से शौच कर लौट रहे ग्रामीण प्रदीप रविदास ने देखा कि कब्रिस्तान के पांच कब्र खुदे हैं। उन्होंने इसकी सूचना मुखिया पति बबलू के अलावा कई ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों के अनुसार ये शव एक माह की अवधि में दफनाए गए थे।
 
पहले भी हो चुकी है चोरी
पहाड़िया पोखर पटाल कब्रिस्तान से शव चोरी की यह पहली घटना नहीं है। मार्च 2015 में पहली बार शव गायब होने की ग्रामीणों ने शिकायत की थी। बीते वर्ष 30 नवंबर को दोबारा इसी कब्रिस्तान से शव गायब होने की बात सामने आयी थी। उस समय पुलिस ने आशंका जताई थी कि दफनाए गए एक-दो शवों को सियार या कोई जंगली जानवर निकाल कर खा गए होंगे।  इस कब्रिस्तान में हिन्दू रीति-रिवाज से शव को दफनाया जाता है। 

क्यों चोरी होते हैं शव
डॉ केडी मुर्मू के अनुसार जानवरों से अधिक मनुष्य की हड्डी से अच्छे किस्म का खाद व बोनचाइना के सामान बनते हैं। शव गायब होने के पीछे यह भी एक कारण हो सकता है।

धनबाद से भी गायब हो चुके हैं
धनबाद के निरसा इलाके में भी कुछ माह पहले कब्र खोदकर शव चोरी की शिकायतें मिल चुकी हैं। मामले में पुलिस सक्रिय हुई, तो शव की चोरी रुक गई।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें