फोटो गैलरी

Hindi Newsबड़कागांव के पंचायत सेवक घूस लेते गिरफ्तार

बड़कागांव के पंचायत सेवक घूस लेते गिरफ्तार

बड़कागांव अंचल के पंचायत सेवक बिंदेश्वर पांडेय को घूस लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पांडेय ने बिल भुगतान के नाम पर ठेकेदार से 35 सौ रुपए की मांग की थी। इसी...

बड़कागांव के पंचायत सेवक घूस लेते गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 30 Mar 2016 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़कागांव अंचल के पंचायत सेवक बिंदेश्वर पांडेय को घूस लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पांडेय ने बिल भुगतान के नाम पर ठेकेदार से 35 सौ रुपए की मांग की थी। इसी कड़ी में वह दो हजार रुपए ले रहे थे कि ब्यूरो की टीम ने उन्हें धर-दबोचा। गिरफ्तार पंचायत सेवक को ब्यूरो की टीम अपने साथ रांची ले गई।

जानकारी के मुताबिक, बड़कागांव के साढ़ में 1.40 लाख की लागत से पीसीसी पथ निर्माण में 9,600 सौ रुपए बकाया राशि के भुगतान के लिए पैसे मांगे जा रहे थे। सूचक मिथिलेश कुमार पांडेय पंचायत सेवक को पहले ही 56 सौ रुपए दे चुके थे। शेष राशि के लिए दबाव दिया जा रहा था।

ब्यूरो के डीएसपी प्राणरंजन कुमार ने बताया कि मिथिलेश ने 25 मार्च को इस बात की शिकायत की। मामले की जांच करने पर शिकायत सही निकली। इसके बाद टीम गठित कर बुधवार को सिमरा रेस्ट हाउस के निकट पंचायत सेवक को दो हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। टीम का नेतृत्व निगरानी के डीएसपी  प्राणरंजन कुमार, इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम, इंदु भूषण ओझा और एएसआई विजय पांडेय कर रहे थे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें