फोटो गैलरी

Hindi Newsलिट्टीपाड़ा उपचुनावः झामुमो से साइमन और भाजपा से हेमलाल ने भरा पर्चा

लिट्टीपाड़ा उपचुनावः झामुमो से साइमन और भाजपा से हेमलाल ने भरा पर्चा

लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन कुल नौ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के...

लिट्टीपाड़ा उपचुनावः झामुमो से साइमन और भाजपा से हेमलाल ने भरा पर्चा
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन कुल नौ प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के साथ दो सेटों में पर्चा दाखिल किया। उसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी गुपीन सोरेन ने नामांकन किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी साइमन मरांडी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ पहुंचे और नामांकन किया। साइमन के साथ पार्टी के सांसद विजय हांसदा सहित कई विधायक मौजूद थे।

वहीं, झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से किस्टू सोरेन, समता पार्टी से हरिशचंद्र हांसदा ने पर्चा भरा। दिवंगत विधायक डॉ. अनिल मुर्मू की दोनों पत्नियों निशा शबनम हांसदा, यूनिकी यूडेरा हांसदा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। इसके अलावा शिवचरण मालतो, गयालाल देहरी ने पर्चे भरे। कुल बारह प्रत्याशियों ने लिट्टीपाड़ा उप चुनाव के लिए नामांकन किया है। नामांकन की स्क्रूटनी बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे। नामांकन के वक्त चुनाव प्रेक्षक वीके वेणीवाल मौजूद थे। साथ ही सहायक निर्वाची पदाधिकारी सत्यवीर रजक, जफर हसनात, श्रीमान मरांडी मौजूद थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव एल खियांग्टे भी मंगलवार को पाकुड़ में थे। उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें