फोटो गैलरी

Hindi Newsशैक्षिक महासंघ संस्थापक के निधन पर शोक

शैक्षिक महासंघ संस्थापक के निधन पर शोक

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संस्थापक मुकुन्दराव कुलकर्णी के निधन पर स्थानीय स्तर पर संघ के नेताओं ने शोक जताया है। तीन अप्रैल को महाराष्ट्र में 76 वर्ष की अवस्था में उनका निधन हो गया।...

शैक्षिक महासंघ संस्थापक के निधन पर शोक
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Apr 2017 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संस्थापक मुकुन्दराव कुलकर्णी के निधन पर स्थानीय स्तर पर संघ के नेताओं ने शोक जताया है। तीन अप्रैल को महाराष्ट्र में 76 वर्ष की अवस्था में उनका निधन हो गया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के संयुक्त महामंत्री डा.जगदीश सिंह दीक्षित ने कहा कि 1966 से 78 तक दो बार महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद में विधायक रहे श्री कुलकर्णी ने शिक्षकों की समस्याओं की पीड़ा समझी। अत्यन्त मधुर स्वभाव के चलते उन्हें समस्याओं के निराकरण में भी मदद मिलती रही। शुरुआती दौर में उन्होंने अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ फिर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ का गठन किया। बाद में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की स्थापना की। डा. दीक्षित ने कहा कि कार्यकर्ताओं को टोली में बहुतांश कार्यकर्ताओं को जोड़ने में महती भूमिका निभायी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें