फोटो गैलरी

Hindi Newsअगलगी की घटना में बालक झुलसा, मड़हे जले

अगलगी की घटना में बालक झुलसा, मड़हे जले

जिले के विभिन्न गांव में शुक्रवार को आग से भारी नुकसान हुआ है। गुरुवार की रात मड़हे में आग लगने से सरायख्वाजा के राजेपुर में एक बालक झुलस गया। मछलीशहर में एक किसान की खड़ी फसल हाई-बोल्ट विद्युत तार...

अगलगी की घटना में बालक झुलसा, मड़हे जले
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Apr 2017 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के विभिन्न गांव में शुक्रवार को आग से भारी नुकसान हुआ है। गुरुवार की रात मड़हे में आग लगने से सरायख्वाजा के राजेपुर में एक बालक झुलस गया। मछलीशहर में एक किसान की खड़ी फसल हाई-बोल्ट विद्युत तार गिरने से जलकर राख हो गया। सूचना के बाद भी मौके पर फायर बिग्रेड नहीं पहुंच पायी। जिससे लोगों में आक्रोश है। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में गुरुवार की रात अगलगी में दो मवेशी जलकर मर गए। आग की चपेट में आकर एक बालक भी झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बृजलाल प्रजापति का परिवार भोजन के बाद रिहायशी छप्पर में सो गया। मध्यरात्रि अचानक आग लग गई, लोगों की चीख पुकार सुन ग्रामीण पहुंच गए। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। छप्पर में बंधे दो मवेशी जलकर मर गए। परिजन जबतक छप्पर से बाहर निकलते कि एक बालक भी झुलस गया।

हिसं मछलीशहर के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर पुरवा में खेत के उपर से गुजरने वाले 33 हजार वोल्ट एलटी लाइन का बिजली तार शार्ट सर्किट के चलते गिर गया। जिससे गांव के ही पब्बर, झब्बर, राकेश और बलि कुमार की खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गयी। फसल धंू-धंू कर जलने लगी। बिकराल रूप धारण कर चुकी आग की लपट दूर दूर तक दिखाई देने लगा। मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने कुएं व तालाब से बाल्टी बाल्टी पानी लाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दर्जनों बार फायर ब्रिगेड और 100 नंबर पर पुलिस को फोन किया। लेकिन कोई नहीं आया। प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।

हिसं खेतासराय के अनुसार मंवई गांव में गुरुवार की रात संजय चौहान और सुनील चौहान के घर में आग लग गयी। जिससे उनका सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण मड़हे में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिन्गारी होना बताया जा रहा। सुनील और और संजय दोनों सगे भाई हैं। दोनों भाइयों का 60 हजार से अधिक का सामान जल गया। हिसं महराजगंज क्षेत्र के लमहन निवासी शोभनाथ सिंह की एक एकड़ गेहंू की फसल जलकर राख हो गयी। शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गयी थी। जब तक ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करते तब तक खड़ी फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि फोन करने के बाद भी फायर ब्रिगेड वाले नहीं पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें