फोटो गैलरी

Hindi Newsपैसे के अभाव में नहीं करा पाए इलाज, पारा शिक्षक का निधन

पैसे के अभाव में नहीं करा पाए इलाज, पारा शिक्षक का निधन

पूर्वी सिंहभूम में पोटका के दुड़कू स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पारा शिक्षक मोहनचंद्र गोराई की गुरुवार रात 11 बजे मृत्यु हो गई। मृतक कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें यूसील की जादूगोड़ा यूसील अस्पताल...

पैसे के अभाव में नहीं करा पाए इलाज, पारा शिक्षक का निधन
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 04 Nov 2016 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम में पोटका के दुड़कू स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पारा शिक्षक मोहनचंद्र गोराई की गुरुवार रात 11 बजे मृत्यु हो गई। मृतक कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें यूसील की जादूगोड़ा यूसील अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 5 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण वह समुचित ढंग से इलाज नहीं करा पा रहे थे। बुधवार को वेतन मिला तो इलाज क लिए गुरुवार को भर्ती कराया गया था।

प्रधानाध्यापक दिनेश भकत ने शोक में एक दिन के लिए स्कूल बंद करा दिया। मुखिया लखीचरण सिंह व अन्य शिक्षक मृतक के घर पहुंच शोक संतप्त परिवार को दिलासा दिए। दुड़कू निवासी मोहन चंद्र गोराई को पांच माह से वेतन नहीं मिला था। पैसे के अभाव में वे अपना उपचार नहीं करा पा रहे थे। गोराई की दो बेटियां और दो बेटे हैं। गोराई अपने घर में कमाने वाले एकमात्र व्यक्ति थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें