फोटो गैलरी

Hindi Newsकोल्हान विश्वविद्यालय तीरंदाजी टीम घोषित

कोल्हान विश्वविद्यालय तीरंदाजी टीम घोषित

15 से 19 फरवरी तक आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में कृष्णा विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय टीम की घोषणा कर दी गई। टीम की...

कोल्हान विश्वविद्यालय तीरंदाजी टीम घोषित
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 11 Feb 2017 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

15 से 19 फरवरी तक आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में कृष्णा विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय टीम की घोषणा कर दी गई। टीम की घोषणा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में की गई। मौके पर केयू प्रौक्टर अशोक झा, खेल प्रभारी अविनाश कुमार व टाटा स्टील के इवेंट को-ऑर्डिनेटर हसन इमाम मलिक आदि मौजूद थे। केयू टीम 13 फरवरी को जमशेदपुर से आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होगी। टीम में शामिल तीरंदाजों के नाम इस प्रकार हैं : इंडियन राउंड पुरुष : राजेश माझी, दयानंद हेंब्रम, सतनाम सिंह व सुमित सिंकू। इंडियन राउंड महिला : दीपामनी चाकिया, अंजलि श्रुति, चांदमुनी कुंकल व पार्वती हेंब्रम। रिकर्व पुरुष : नील माधव जोशी, बलराम प्रसाद व गंगाधर नाग। कंपाउंड महिला : गीतांजलि मोहंता, रजिया खातून व रीता हेंब्रम। कंपाउंड पुरुष : बुधराम रुइदास, रोहित कुमार शर्मा व मुकेश कुमार महतो। कंपाउंड महिला : रजनी पात्रो, नीलम कुमारी व विलासी महतो। कोच पुरुष टीम : बीएस राव और कोच महिला टीम : चिन्मई मोहंती। मैनेजर : डॉ आरके चौधरी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें