फोटो गैलरी

Hindi Newsओडिशा के खिलाफ झारखंड ने बनाये 8-275 रन

ओडिशा के खिलाफ झारखंड ने बनाये 8-275 रन

कुमार कुशाग्र और हर्षित नामदेव की अर्द्धशतकीय पारी की मदद से झारखंड ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मैच में ओडिशा के खिलाफ पहली पारी में आठ विकेट पर 275 रन बना लिए हैं। कटक में खेले जा रहे इस मैच...

ओडिशा के खिलाफ झारखंड ने बनाये 8-275 रन
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 07 Dec 2016 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कुमार कुशाग्र और हर्षित नामदेव की अर्द्धशतकीय पारी की मदद से झारखंड ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मैच में ओडिशा के खिलाफ पहली पारी में आठ विकेट पर 275 रन बना लिए हैं। कटक में खेले जा रहे इस मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक कुमार कुशाग्र 80 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि दूसरे बल्लेबाज मनीषी ने अभी अपना खाता नहीं खोला है। कुशाग्र ने अपनी पारी में 167 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके लगाये हैं, जबकि हर्षित नामदेव ने छह चौके की मदद से 52 रनों की पारी खेली। संक्षिप्त स्कोर झारखंड पहली पारी : 8/275 रननील भास्कर 25, हर्षित नामदेव 52, अंकित कुमार 29, राम रोशन शरण 29, कुमार कुशाग्र 80, साहिल राज 14, शुभोजीत हलधर 15, हर्ष राणा 11, पंकज यादव शून्य और मनीषी नाबाद शून्य। सुभाशीष साह 3/72 रन।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें