फोटो गैलरी

Hindi Newsजमशेदपुर के सिदगोड़ा में खुलेगा महिला विश्वविद्यालय

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में खुलेगा महिला विश्वविद्यालय

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में महिला विश्वविद्यालय बनने की संभावना है। यहां खाली सरकारी जमीन को जिला प्रशासन विश्वविद्यालय निर्माण के लिए दे सकता है। अगर जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य राजी हो गईं तो...

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में खुलेगा महिला विश्वविद्यालय
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 16 May 2017 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में महिला विश्वविद्यालय बनने की संभावना है। यहां खाली सरकारी जमीन को जिला प्रशासन विश्वविद्यालय निर्माण के लिए दे सकता है।

अगर जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य राजी हो गईं तो महिला विश्वविद्यालय सिदगोड़ा में बनना तय है। इसके निर्माण पर 55 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए दो तिहाई रकम अर्थात 33 करोड़ रुपये केंद्र और एक तिहाई 22 करोड़ रुपये राज्य सरकार देगी। जिला प्रशासन ने पूर्व में एनएच 33 पर जमशेदपुर प्रखंड के मलियंता में 20 एकड़ जमीन चिह्नित की थी। मगर बाद में प्रशासन की यह सोच बनी कि महिला विश्वविद्यालय शहर में ही होना चाहिए, ताकि छात्राओं को सुविधा हो। इस वजह से एडीसी सुनील कुमार ने वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य को पत्र लिखकर कहा कि अगर वह तैयार हों तो सिदगोड़ा में जैप सिक्स के पास मौजूद जमीन पर महिला विश्वविद्यालय बनाया जा सकता है। यहां जिला प्रशासन ने विवि के लिए 17 एकड़ जमीन चिह्नित की है। यहां जमीन थोड़ी कम है, लेकिन यहां बहुमंजिली इमारत बनाकर जमीन की कमी को पूरा किया जा सकता है। यह जमीन जमशेदपुर अक्षेस के वार्ड नंबर 16 में आता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें