फोटो गैलरी

Hindi News धरना के लिए कांग्रेसियों ने खरीदा 25 किलो प्याज

धरना के लिए कांग्रेसियों ने खरीदा 25 किलो प्याज

बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया। कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस परिवार के बैनर तले हुआ। इसमें कांग्रेस नेताओं ने प्याज और दाल के पैकेट...

                              
धरना के लिए कांग्रेसियों ने खरीदा 25 किलो प्याज
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 07 Sep 2015 09:25 PM
ऐप पर पढ़ें

बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया। कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस परिवार के बैनर तले हुआ। इसमें कांग्रेस नेताओं ने प्याज और दाल के पैकेट की माला पहन रखी थी। सभी केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगा रहे थे।
खास बात यह थी कि इस धरना के लिए कांग्रेस नेताओं ने 25 किलो प्याज, दो टिन सरसों का तेल और 15 किलो दाल खरीदी थी। कार्यक्रम के संयोजक विजय यादव ने बताया कि धरना-प्रदर्शन के लिए खरीदी गई खाद्य सामग्री को कार्यक्रम के बाद सुदूर इलाकों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बांट दिया गया।

अब तक नहीं आए अच्छे दिन : बलमुचू

धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बलमुचू ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ी है। सबसे ज्यादा दाल, प्याज और तेल के दाम बढे़ हैं। चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को 'अच्छे दिन' लाने का वादा किया था। उन्हें प्रधानमंत्री बने डेढ़ साल हो गए, लेकिन अब तक देश की जनता के अच्छे दिन नहीं आए है। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र झा ने आरोप लगाया कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। धरना में शिखा चौधरी, अवतार सिंह तारी, परविंदर सिंह, पैराडाइज कुजूर, रियाज खान, चिन्ना राव आदि मौजूद थे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें