फोटो गैलरी

Hindi Newsफुटबॉल टूर्नामेंट के कारण रेलकर्मियों का ड्यूटी समय बदला

फुटबॉल टूर्नामेंट के कारण रेलकर्मियों का ड्यूटी समय बदला

चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए रेलकर्मियों की ड्यूटी का समय बदला गया है। इससे 05 से 15 फरवरी तक सुबह आठ बजे ही रेल मुख्यालय के सभी कार्यालय खुल जाएंगे और बगैर किसी ब्रेक के...

फुटबॉल टूर्नामेंट के कारण रेलकर्मियों का ड्यूटी समय बदला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 05 Feb 2017 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए रेलकर्मियों की ड्यूटी का समय बदला गया है।

इससे 05 से 15 फरवरी तक सुबह आठ बजे ही रेल मुख्यालय के सभी कार्यालय खुल जाएंगे और बगैर किसी ब्रेक के दोपहर में पौने तीन बजे तक खुले रहेंगे। इससे दूरदराज के स्टेशनों से रोज मंडल मुख्यालय में जाने वाले रेल कर्मचारियों को दिक्कत होगी। पहले दिन में दस बजे से शाम में छह बजे तक कार्यालय खुलता था। दक्षिण-पूर्व जोन स्तर के टूर्नामेंट में सिर्फ टाटानगर, राउरकेला और चक्रधरपुर नहीं बल्कि रांची, खड़गपुर व आद्रा मंडल के भी रेल कर्मचारी व अधिकारी (फुटबॉल खिलाड़ी) शामिल होंगे। खिलाड़ियों के अलवा चक्रधरपुर के मंडल रेल अधिकारी स्वयं जोनल फुटबॉल टुर्नामेंट की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें