फोटो गैलरी

Hindi Newsजेम्को गुरुद्वारा से निकलेगा नगर कीर्तन

जेम्को गुरुद्वारा से निकलेगा नगर कीर्तन

गुरु नानक देवजी के प्रकाशोत्सव पर सोमवार को जेम्को गुरुद्वारा से निकलने वाले नगर कीर्तन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुद्वारा में शनिवार को श्रीअखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। सोमवार को श्रीअखंड पाठ की...

जेम्को गुरुद्वारा से निकलेगा नगर कीर्तन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 13 Nov 2016 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरु नानक देवजी के प्रकाशोत्सव पर सोमवार को जेम्को गुरुद्वारा से निकलने वाले नगर कीर्तन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुद्वारा में शनिवार को श्रीअखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। सोमवार को श्रीअखंड पाठ की समाप्ति के बाद नगर कीर्तन निकलेगा।

इसके मद्देनजर शहर के कई गुरुद्वारों में श्रीअखंड पाठ की लड़ियां चल रही हैं। प्रभातफेरी का दौर भी चरम पर है। कई गुरुद्वारों में अंतिम प्रभातफेरी निकाली गई और शेष गुरुद्वारों में रविवार को प्रभातफेरी निकली।

कीर्तन अभ्यास भी

34 गुरुद्वारों की स्त्री सत्संग सभा की बीबियां कीर्तन के अभ्यास में जुटी हुई हैं। धार्मिक और हाईस्कूलों में भी कीर्तन गायन और बैंड का अभ्यास हुआ है। सिख नौजवान सभा ने कंट्रोल की रूपरेखा तैयार की है।

17 को सेंट्रल दीवान

साकची गुरुद्वारा में 17 नवंबर को सेंट्रल का दीवान सजेगा। इसमें नगर कीर्तन के सर्वश्रेष्ठ कीर्तनी जत्थे, धार्मिक, हाईस्कूल, मिडिल स्कूल और स्त्री सत्संग सभा पुरस्कत होंगी।

सिख स्त्रियां सक्रिय

नगर कीर्तन में सेंट्रल सिख स्त्री संघ ने विशेष ड्रेस कोड तय की है। प्रधान कमलजीत कौर ने बताया कि स्त्रियां सफेद सूट और दुपट्टे में इसमें शामिल होंगी।

बंटेगा गुरु का लंगर

नगर कीर्तन के लिए शहर की तमाम गुरुद्वारा कमेटियों ने गुरु के अटूट लंगर की व्यवस्था की है। इस अवसर पर गुरु नानक देवजी की शिक्षा को आम करने के साथ धार्मिक क्विज भी होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें