Hindi Newsजुस्को से दिलाएंगे पार्किंग : झाविमो
जुस्को से दिलाएंगे पार्किंग : झाविमो
साकची बाजार में रेडिमेड मार्केट संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने मिलन समारोह के अवसर पर शनिवार शाम झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह का अभिनंदन किया। इसमें झाविमो उद्योग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष...
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 31 Dec 2016 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें
साकची बाजार में रेडिमेड मार्केट संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने मिलन समारोह के अवसर पर शनिवार शाम झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह का अभिनंदन किया।
इसमें झाविमो उद्योग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष श्रवण दास भी उपस्थित थे। बबुआ सिंह ने दुकानदारों को नए वर्ष की शुभकामना दी। बबुआ ने कहा कि झाविमो परिवार दुकानदारों के हर सुख-दुख में साथ रहेगा। जुस्को से वार्ता कर साकची बाजार परिसर में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर तरह के आंदोलन को तैयार है।